बीजापुर.
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पास सोलर पानी टंकी के स्टैंड में एक महिला का शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कायवार्ही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका महिला की पहचान ढालेश्वरी सोढ़ी उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। महिला बीते एक साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उनका इलाज भी जारी था। वह इससे पहले भी 2 बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी थी। बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुअों पा जांच कर रही है।

More Stories
महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
ट्रेन हादसे के दर्द पर ‘सेवा संकल्प’ का मरहम, धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से दिव्यांगजनों की जिंदगी में आ रहा सकारात्मक बदलाव