विदिशा
मध्य प्रदेश के विदिशा के शहनाई गार्डन गुलाब वाटिका के पास दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जहां बदमाश ने पहले महिला को बातों में उलझाया फिर मंगलसूत्र और कान की बाली लेकर फरार हो गए।
आज विदिशा के शहनाई गार्डन गुलाब वाटिका चौराहे पर दिनदहाड़े चोरों ने उषा मालवीय नामक एक महिला से मंगलसूत्र और कान के टॉप्स चोरी कर लिए। महिला उषा मालवीय का कहना है कि वह किसी कार्यक्रम से लौटकर बैरसिया से आई थी, जहां शहनाई गार्डन के पास स्टाफ पर जब बस से उतरी तो एक व्यक्ति ने आकर उनसे बीना जाने का पता पूछा।
उनका कहना था कि उन्हें नहीं पता पास में ही बस स्टैंड है। वहां जाकर आप पता कर लीजिए। इसी बीच में व्यक्ति के साथ एक छोटा लड़का उनके पास आया दोनों मिलकर महिला को बोले कि उनके पास पैसे नहीं है। कुछ मदद कर दीजिए। महिला ने उनकी थोड़ी बहुत मदद की बात कही। लेकिन महिला को बातों में उलझा कर दोनों लड़कों ने सरेआम दिनधाडे चुपचाप में महिला से मंगलसूत्र और कान के टॉप्स उतार लिया।
महिला का कहना है कि, उन्हें नहीं पता कि कब उनके गले से मंगलसूत्र और कान के टॉप उतर गए। दोनों लड़कों ने उन्हें पता नहीं कौन सी सम्मोहन विद्या में फंसा लिया था। मामले में सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि, उन्हें अभी-अभी जानकारी प्राप्त हुई है कि दो लोगों ने महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच कर रही है जैसे ही कोई जानकारी प्राप्त होती है तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
MP Police Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर होगी भर्ती, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट
भोजशाला विवाद: दो नए वैकल्पिक स्थल तैयार, मस्जिद पक्ष बोला- 500 मीटर दूर नहीं पढ़ेंगे नमाज