दुर्ग
दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक वेंडर उस वक्त पानी और कोल्ड्रिंक बेच रहा था. ऐसा बताया जा रहा है कि उसके पास अमूल के एक स्टॉल का वेंडिंग कार्ड मौजूद था. सूत्र बताते है कि मृतक का नाम विजय शर्मा था और वो पिछले 15 वर्षों से वेंडिंग कर रहे थे.
वहां मौजूद वेंडरों ने ये आरोप लगाए है कि लाश के ऊपर से दो ट्रेनें गुजर गई उसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने शव का पंचनामा कर उसे वहां से हटाया. इसके अलावा अब वेंडर के वैध और अवैध होने को लेकर भी कई प्रकार की बातें सामने आ रही है. समरसता एक्सप्रेस से ये हादसा हुआ और लाश के ऊपर से इसके बाद आजाद हिंद एक्सप्रेस भी गुजरी.

More Stories
उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
बजट में शामिल कार्यों के प्राक्कलन प्राथमिकता क्रम में तत्काल भेजने के निर्देश, शासकीय भवनों के वर्टिकल व आधुनिक डिजाइन तथा नई तकनीक से निर्माण पर जोर