मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बड़ा हादसा हुआ। शहर के जाकिर कॉलोनी में बरसात के चलते तीन मंजिला मकान गिर गया है। इसमें एक ही परिवार के 9 लोगों के दबे होने की सूचना है।
रेस्क्यू अभियान जारी
बचाव अभियान जारी है। मलबे में 8 से10 लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं। मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी के मुताबिक सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को सूचित कर दिया गया है।
35 साल पुराना है मकान
लोहिया नगर क्षेत्र में जाकिर कॉलोनी की गली नंबर सात में यह तीन मंजिला मकान बुजुर्ग महिला नफो का है। करीब 35 साल पुराने इस मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है।

More Stories
मुजफ्फरनगर में योगी का बड़ा बयान, जाति नहीं देश सर्वोपरि
मुजफ्फरनगर को विकास की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया ₹951 करोड़ की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व