रायगढ़
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रायगढ़ जिले के खोपोली बोरघाट के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी, वहीं टेंपो वैन से जा टकराया। इस वजह से यह भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे वह अनियंत्रित होकर टेम्पो से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे सेफ्टी पेट्रोलिंग पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 11 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है। खोपोली पुलिस इस दर्दनाक हादसे की जांच कर रही है।

More Stories
नांदेड़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! J&K समेत 10 राज्यों के टूर का LTC लाभ 2028 तक बढ़ा
गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सूखने लगीं यूरोप की नदियां; अगस्त रहा अब तक का सबसे गर्म महीना