जोधपुर.
खान में काम करके घर लौट रहे युवक की डंपर चालक की लापरवाही ने जान ले ली। बाइक सवार युवक तेज गति से आ रहे डंपर की टक्कर से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां युवक की मौत हो गई।
युवक के चाचा ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सियांदा तहसील शेरगढ़ निवासी चिमनाराम मेघवाल ने बताया कि 2 मई को उनका भतीजा अर्जुनराम काम करके बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी तिबना से बालेसर रोड पर सामने से तेज स्पीड से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। युवक को घायल अवस्था में बालेसर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
योगी सरकार में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर शिकंजा, मथुरा से गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार
गोरक्षपीठ में वैदिक विधि विधान से शारदीय नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ
सीएम योगी सोमवार को गोरखपुर से 9 लाख से अधिक किसानों को भेजेंगे 493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि