भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानव तस्करी से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की हबीबगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों के साथ साथ एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों महिलाएं एक अन्य महिला को साथ काम करने के बहाने बहला-फुसलाकर राजस्थान के राजसमंद ले गईं थीं। यहां उन्होंने महिला को 50 हजार रुपए में एक शख्स को बेच दिया। महिला को खरीदने के बाद शख्स ने उससे शादी की, साथ ही पिछले डेढ़ महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिलहाल, स्कैंडल में 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि गिरोह के एक सदस्य को पुलिस और तलाश रही है।
मामले को लेकर हबीबगंज थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी का कहना है कि पिछले महीने पुलिस ने थाना क्षेत्र के 12 नंबर स्टॉप के नजदीक रहने वाली महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला अपने पति से अलग मां के साथ रह रही थी। वो शादी-पार्टियों में बर्तन साफ करने और खाना बनाने का काम करती है। जांच के दौरान पुलिस ने महिला को राजस्थान के राजसमंद जिले से दस्तयाब किया गया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया
महिला के मिलने के बाद पुलिस ने जब उसकी गुमशुदगी का कारण जाना तो वो हैरान कर देने वाला था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे उसके घर के नजदीक रहने वाली और साथ में काम करने वाली छाया देशमुख, पूजा धानक और संतोष मनोज भालेराव बहला फुसलाकर काम के बहाने से राजस्थान के राजसमंद ले गईं थी। यहां उन्होंने पहले तो उसे एक देवीलाल नाम के व्यक्ति को 50 हजार में बेचा। यही नहीं, दबाव बनाकर उसी सख्स से उसकी शादी भी करा दी।
पुलिस ने इन्हें पहुंचाया जेल
इसके बाद देवीलाल उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और तीनों महिलाओं बीडीए मल्टी हबीबगंज निवासी छाया, पूजा, टीटी नगर दशहरा मैदान निवासी संतोष और ग्राम मैलोला, राजसमंद निवासी देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को जेल पहुंचा दिया गया है। वहीं, पुलिस संतोष के पति मनोज को तलाश रही है।

More Stories
राज्य निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस 16 फरवरी को, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त रावत होंगे मुख्य अतिथि
भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन
Saffron worth ₹4 lakh found in a ₹10 pan masala; court prepares to question Shah Rukh, Akshay, Ajay, and Tiger.