बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फार्मेसी की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. गर्ल्स होस्टल में छात्रा की लाश बरामद हुई है. मृतिका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है. वह डी फार्मेसी के फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का है.
जानकारी के मुताबिक, गुप्ता निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा यामिनी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की थी. घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है.

More Stories
रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण