लखनऊ
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव के नेतृत्व में भाजपा विधायक केतकी सिंह के गैर-जिम्मेदाराना, असंवेदनशील और मुद्दों से भटकाने वाले बयानों के खिलाफ राजधानी लखनऊ में गुलिस्ता कालोनी स्थित उनके आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया।
डॉ. नेहा यादव ने कहा कि “हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी पर कोई भी अभद्र टिप्पणी करेगा तो समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरी, रोजगार, शिक्षा और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह असफल रही है। जनता के सवालों से ध्यान हटाने के लिए केतकी सिंह जैसी भाजपा विधायक अशोभनीय टिप्पणियाँ करती हैं, जो न केवल निंदनीय हैं बल्कि जनता का भी अपमान है।
डॉ. नेहा यादव स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, बेटियों को सुरक्षा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं देती, समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक जारी रखेगी। 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंककर समाजवादी सरकार बनाने का काम करेगी। प्रदर्शन में संजना पटेल, रिंकी शीला और जान्हवी सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहीं।
प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, मीडिया पैनलिस्ट फखरूल हसन चांद, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, भारत यादव, पायल किन्नर, पूजा यादव बुंदेलखंडी, राजबाला रावत, शर्मीला महाराज, लता जायसवार, सलमा, दीपा यादव, अर्चना रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी श्री प्रदीप यादव और अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रसाद अधिवक्ताओं की पूरी टीम के साथ मिलने पहुंचे।

More Stories
जयपुर के फ्लैट में 35 साल की महिला के साथ बड़ा कांड, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहती थी लिव-इन में
दुनिया में मुस्लिम से मुस्लिम, कम्युनिस्ट से कम्युनिस्ट और क्रिश्चियन से क्रिश्चियन लड़ रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा