श्योपुर
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां आवदा थाना इलाके के भोजका गांव के पास तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 40 मजदूर घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर काम खत्म करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 6 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
दशहरा-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, भोपाल होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; IRCTC ने जारी की एडवाइजरी
MP में 500 वर्गमीटर तक के प्लॉट पर मकान बनाने की राह आसान, T&CP से डेवलपमेंट परमिशन की जरूरत नहीं
भारत भवन में दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ