सिरोही.
सरूपगंज पुलिस ने जिलास्तरीय टॉप-10 में वांछित 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नकबजनी के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए बार बार जगह बदल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रीतम पुत्र रामलाल बचरा निवासी हाडी पिपली जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सरूपगंज पुलिस थाना में 24 मई 2023 को दर्ज नाकाबजनी के मामले में वांछित था।
वह लगातार ठिकाने बदल बदल कर फरारी काट रहा था। आरोपी प्रीतम आले दर्जे का नकबजन होने से पुलिस के पकड़ में नहीं आ रहा था, जो एक गैंग के रूप में एक रात में एक साथ 4-5 सुने मकानों के ताले तोड़कर फरार हो जाते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उस पर 15000 रुपए का इनाम घोषित किया गया और जिला स्तर पर वांछित टॉप-10 की सूची में भी शामिल किया गया था। आरोपी का मकान कच्ची बस्ती में होने से पुलिस जब दबिश देने जाती तो वह महिलाएं आगे आ जाती और वह भाग जाता था। आरोपी लंबे समय से पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। लेकिन, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
राजस्थान कृषि विभाग ने बजट घोषणाओं की समीक्षा की, किसानों तक लाभ पहुंचाने पर जोर
राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों का 10 दिन में होगा सुरक्षा ऑडिट, विभाग सख्त
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में 988 नर्सों की नियुक्ति को मिली मंजूरी