खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर पलट गई। बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए है। अन्य यात्री उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

More Stories
31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र
पानी की बर्बादी और अवैध कनेक्शन पर कड़ा एक्शन, MP की ग्रामीण नल-जल योजना में नए नियम लागू
सतना में बारिश की मार, 260 किमी सड़कें क्षतिग्रस्त; पुल-पुलियों की मरम्मत पर करोड़ों खर्च