Exposetodaynews:
भोपाल
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को शिव बाबा का पवित्र रक्षा सूत्र बांधा गया। भोपाल जोन राजयोग भवन की डायरेक्टर राजयोगिनी बीके निर्मला बहन ने माउंट आबू से लाए गए रक्षा सूत्र से उप मुख्यमंत्री को पवित्रता, आत्मिक प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ब्रह्माकुमारीज़ की बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने वाली सेवा सबसे पुनीत सेवा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पारंपरिक संबंध का पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक प्रेम, पवित्रता और सद्भाव का संदेश देता है। “सच्चा रक्षाबंधन वही, जब आत्मा पांच विकारों से सुरक्षित हो।” उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों से स्वयं की रक्षा करना ही वास्तविक आत्मिक रक्षा है। पवित्र विचार और श्रेष्ठ संस्कार व्यक्ति के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी सकारात्मक योगदान देते हैं।

More Stories
इंदौर में अंतरराज्यीय बसों की नो एंट्री, तीन इमली से पिपल्याहाना तक बदला ट्रैफिक
MP नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े पर हाईकोर्ट सख्त, 3 नवंबर तक नया मॉड्यूल पेश करने के निर्देश
इंदौर के कुमेड़ी ISBT से 28 अक्टूबर से चलेंगी बसें, रिंग रोड का उपयोग नहीं कर सकेंगी