रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के जीएम 20 जून को निरीक्षण करने रायपुर रेल मंडल आ रहे है. यहां रायपुर से दुर्ग के बीच उनका निरीक्षण कार्यक्रम अभी तय हुआ है. यही कारण है कि रेलवे स्टेशन में अब अगले कुछ दिनों में सफाई अभियान शुरू होने वाला है. लेकिन जीएम के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन में कितनी गंदगी है इसकी जानकारी आज हम आपको दे रहे है. जीएम के दौरे से पहले आज सोमवार को रायपुर रेल मंडल के डीआरएम भी रेलवे स्टेशन पहुंचे और सारी व्यवस्थाओं को देखा.
निरीक्षण के दौरान कई जगह मिली गंदगी को उन्होंने तत्काल साफ करने के निर्देश दिए. इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर-1 में खड़ी पुड़ी-सब्जी के टूटी ट्रॉली और प्लेटफार्म में रखे गए फ्रूट्स के बॉक्स को उन्होंने जब्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके अलावा वेटिंग हॉल की गंदगी और वहां की दीवारों को भी पेंट करने के निर्देश दिए गए.

More Stories
बच्चों के सुरक्षित कल के लिए धमतरी में साझा हुए पेरेंटिंग के नए मंत्र
बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई गति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
जनजातीय विभाग की बड़ी पहल: प्रदेश में वर्ष 2027 तक नए स्वरूप में 450 आश्रम-छात्रावास बनकर होंगे तैयार