नई दिल्ली
रोहिणी सेक्टर 7 में एक इमारत अचानक गिर गई। इसमें 3 से 4 लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना अभी आधे घंटे पहले की है। यह तीन मंजिला इमारत थी। बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर मरम्मत का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। इमारत के ढहते ही 6 मजदूर बाहर आ गए। इनमें से दो घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
मानसून से पहले की जाएगी कार्रवाई
एमसीडी रोहिणी जोन के एमडीसी प्रेम मंडल का कहना है कि इमारत गिरने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है। मलबा हटने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ऐसी जर्जर इमारतों की पहचान की जा रही है। मानसून से पहले कार्रवाई की जाएगी। मलबे में एक महिला के फंसे होने की आशंका है। मलबा हटाने का काम जारी है।
इमारत करीब 45 साल पुरानी है। पूरी इमारत 6 महीने पहले ही बिक गई थी। खरीदार इमारत का जीर्णोद्धार करवा रहा था। इमारत के अंदर पहली मंजिल पर जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। पहली और दूसरी मंजिल ढह गई है। नॉर्थ रोहिणी थाना पुलिस, एमसीडी अधिकारियों समेत रोहिणी जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस इमारत में करीब तीन महीने से मरम्मत का काम चल रहा था।

More Stories
योगी सरकार कर रही है सरयू नहर परियोजना का विस्तार, पूर्वी यूपी में बढ़ेगा सिंचित क्षेत्र
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में छाए बादल; 14 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट
योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला