भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पटल पर भारत की शतरंज मेधा को अलंकृत करने वाले श्री डी गुकेश को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर श्री गुकेश की नॉर्वे शतरंज-2025 प्रतियोगिता के 6वें राउंड में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ अपनी अद्वितीय विजय ने संपूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि श्री गुकेश की विजय का यह क्रम अनवरत चलता रहे।

More Stories
छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर एमपी ट्रांसको के सब-स्टेशन में हुआ सामूहिक पौध-रोपण