लखनऊ
उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन (OPS) का इंतजार कर रहे शिक्षकों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। प्रदेश के 35,738 शिक्षकों को पुरानी पेंशन (OPS) का लाभ नहीं मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने विशिष्ट BTC बैच 2004 से नियुक्त 35,738 को पेंशन नहीं देने का फैसला लिया है।
पुरानी पेंशन का नहीं मिलेगा लाभ
बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि सरकार के 2008 की शिक्षक (तैनाती) नियमावली के तहत सेवा की गणना केवल नियुक्ति की तिथि से ही की जाएगी। प्रदेश सरकार के मुताबिक इस निर्णय से प्रभावित शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बंद रहेगी।

More Stories
दो माह में खुल जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान; केवल ये काम रह गया है बाकी
जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, यूपी के इस जिले में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
योगी सरकार ने कारोबारियों को दी बड़ी राहत, खाद्य लाइसेंस नियमों में बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था