भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल जागरूकता के लिए राजभवन मध्य प्रदेश की पहल पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल को भेंट किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव