भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को स्टेट हैंगर, भोपाल पर मध्यप्रदेश के प्रवास पर आईं उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्रीमती पटेल का पुष्पगुच्छ और उत्तरीय भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव को अपनी लिखी दो पुस्तकें " चुनौतियां मुझे पसंद हैं" और "हमारा राजभवन" की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पटेल को महाकाल मंदिर का चित्र भेंट किया।

More Stories
भोपाल धर्मांतरण मामला: अमरीन के घर से चलता था पूरा नेटवर्क, ब्लैकमेल और दबाव की साजिश उजागर
सेवाधाम आश्रम में 51 दिनों में 11 बच्चों की मौत, 50 से ज्यादा गंभीर; हाईकोर्ट ने मामला लिया संज्ञान
मंदसौर में MDMA फैक्ट्री का खुलासा, 1886 किलो केमिकल जब्त, 100 किलो ड्रग्स बनाने की तैयारी पर पुलिस ने किया रोक