कटिहार
बिहार के कटिहार जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ऑटो और हाइवा की सीधी भिड़ंत में BPSC शिक्षिका और उसकी गोद में बैठी बेटी की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुशियारी के समीप की है। बताया जा रहा है कि मृतका अपनी मां और नवजात बेटी के साथ प्राणपुर से कटिहार की ओर ऑटो से आ रही थी। इसी दौरान ऑटो की हाइवा के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में BPSC शिक्षिका और उसके बच्चे की मौत हो गई जबकि ऑटो सवार तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सिंपल कुमारी के रूप में हुई, जिन्होंने प्राणपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केवाला में बतौर शिक्षिका अपना योगदान दिया

More Stories
8 बड़ी कंपनियों के 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से सृजित होंगे 25 हजार से ज्यादा रोजगार
विकसित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए योगी सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में चलाएगी व्यापक नशामुक्ति अभियान
मोहन भागवत के आरक्षण बयान का डॉ. लालजी निर्मल ने किया स्वागत