नई दिल्ली
पुरानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई है, जिसने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कई लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की है।
बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरा
दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। दो मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दें, शनिवार को आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है।

More Stories
विकास कार्यों का संरक्षण नागरिकों की भी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री
ममता-स्टालिन की हार के बाद सपा का बड़ा कदम: I-PAC से तोड़ा नाता, चुनाव अब खुद संभालेगी
जनता की उपेक्षा करने वालों का सूपड़ा साफ होना तय: सीएम योगी