नई दिल्ली
डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) का चौथा सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा। आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह लीग चार जनवरी 2026 तक चलेगी। आम तौर पर यह टूर्नामेंट जनवरी फरवरी में खेला जाता है लेकिन अगले साल फरवरी मार्च में आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप होना है। पिछले सत्र में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर खिताब जीता था।
अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष और आईएलटी20 के चेयरमैन खालिद अल जरूनी ने कहा , ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 का चौथा सत्र यूएई के राष्ट्रीय दिवस ईद अल एतिहाद से शुरू होगा।’ पिछले सत्र में सैम कुरेन, शाइ होप, फजलहक फारूकी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड वॉर्नर और राशिद खान समेत कई सितारा खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

More Stories
अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, हार्दिक समेत ये 3 खिलाड़ी होंगे फिट
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फायदा
थाईलैंड को 94 रन से रौंदकर भारत ने रचा इतिहास, एशिया कप में दर्ज हुई बड़ी जीत