नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित करने की उम्मीदों को झटका लग सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) चिंतित है। दरअसल, पीसीबी ने शुक्रवार को एलान किया था कि बाकी बचे पीएसएल के मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। हालांकि, अब खबर आई है कि पाकिस्तान की पीसएल कराने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।
अंतिम आठ मैच अब यूएई में खेले जाएंगे
पीसीबी ने शुक्रवार को कहा कि अंतिम आठ मैच अब यूएई में खेले जाएंगे। पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में खेले जाने थे। बयान में कहा गया है कि मैचों की तारीख, समय और मैदान समय आने पर साझा किए जाएंगे।
ईसीबी ठुकरा सकता है प्रस्ताव
समाचार एजेंसी एएनआई ने ईसीबी के सूत्र के हवाले से कहा- यूएई में दक्षिण एशियाई लोगों की विविधतापूर्ण आबादी है जो क्रिकेट का आनंद लेते हैं। ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच पीएसएल जैसे टूर्नामेंट की मेजबानी करने से सद्भाव बिगड़ सकता है, सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है और समुदायों के बीच अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है।
लीग छोड़ना चाहते हैं विदेशी खिलाड़ी
इससे पहले गुरुवार को पीसीबी ने रावलपिंडी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच निर्धारित मैच को रद्द कर दिया था। ब्रिटिश मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि लीग में भाग लेने वाले अंग्रेजी खिलाड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

More Stories
ईद पर नहीं होगी इमरान खान की रिहाई: बहन अलीमा का दावा, बोलीं- ‘यह तारीख इतिहास में दर्ज होगी’
ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी शुरू, कल निकलेगा पहला जत्था, सरकार ने बनाए दो सुरक्षित रूट
ईरान में हमलों के बीच मोजतबा खामेनेई पर चर्चा तेज, सुप्रीम लीडर Ali Khamenei कहां? उठे कई सवाल