मणिपुर
मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में ‘मानसिक रूप से अक्षम’ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की का शव जिले के थानलोन उप-मंडल के एक जंगल में मिला।
उन्होंने बताया, ‘लड़की जांगफाई इलाके के एक जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पिता को चिंता हुई और वह अपनी बच्ची को ढूंढ़ने जंगल में गए।’ अधिकारियों ने बताया कि लड़की का शव मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।
चुराचंदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह तीसरी घटना है। इस महीने की शुरुआत में चुराचंदपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया था।
पिछले महीने चुराचांदपुर जिले में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के एक राहत शिविर के पास नौ वर्षीय लड़की का शव पाया गया था। लड़की के गर्दन पर चोट के निशान थे और शरीर पर खून था। उसके माता-पिता और ‘ज़ोमी मदर्स एसोसिएशन’ सहित नागरिक संस्थाओं ने आरोप लगाया था कि लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

More Stories
क्या है ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट, जिसके खिलाफ मचा है इतना बवाल?
आंध्र सरकार ने AMCA स्टेल्थ फाइटर जेट के लिए 600 एकड़ जमीन दी मंजूरी
बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त, असम में तीसरी बार सत्ता और केरल में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन