भोपल
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते भोपाल में राहत की घोषणा की है। अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें गर्मी के प्रभाव से कुछ राहत मिलेगी।
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। बड़ों का हाल बेहाल है तो वहीं अब स्कूल के बच्चों की हालत खराब हो रही है। अब इसमें राहत देते हुए सागर कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
जिसके अनुसार अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यानी दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को लगाने की अनुमति नहीं होगी।

More Stories
स्कूटी से 12वीं टॉपर चांदनी के घर पहुंचे CM मोहन यादव, तंग गलियों में देख लोग रह गए हैरान
भोपाल-जबलपुर समेत 28 जिलों में बारिश, सीहोर में 61 किमी/घंटा की रफ्तार से चली आंधी; जानें MP में कब पहुंचेगा मानसून
इंदौर में सुबह से गरजा बुलडोजर, 100 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त; मौके पर भारी पुलिस बल तैनात