अभिनेता मनोज कुमार का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति : राज्य मंत्री लोधी
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूँ….पंक्तियाँ जब भी दोहराई जायेंगी, अभिनेता मनोज कुमार का चेहरा सामने आयेगा..
भोपाल
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि "भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूँ….ये पंक्तियाँ जब भी दोहराई जायेंगी, महान अभिनेता मनोज कुमार का चेहरा सामने आयेगा…। अपनी बेहतरीन कला और देश भक्ति से ओतप्रोत फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार मनोज कुमार के निधन का समाचार दु:खद है। मनोज कुमार जी का जाना भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, उनकी फिल्में हमेशा दर्शकों में देशप्रेम की भावना को जागृत करती रहेंगी। राज्य मंत्री लोधी ने ईश्वर से कुमार को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

More Stories
छात्राओं ने तिलक लगाकर राखी बांधी, एसपी ने सुरक्षा के साथ शिक्षा और आत्मविश्वास का दिया संदेश
30 अगस्त 2026 को टीईटी के विरोध में लाखों शिक्षकों का दिल्ली कूच –
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 160 अनुकंपा संविदा कर्मियों का किया नियमितीकरण : ऊर्जा मंत्री तोमर