यूपीएससी परीक्षा में दिल्ली पुलिस के 7 अधिकारियों के बच्चे हुए कामयाब

यूपीएससी परीक्षा में दिल्ली पुलिस के 7 अधिकारियों के बच्चे हुए कामयाब

 दिल्ली पुलिस अधिकारियों के सात बच्चों ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का आईपीएस में हुआ चयन

नई दिल्ली
 दिल्ली पुलिस अधिकारियों के सात बच्चों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है।

इस उपलब्धि की दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने प्रशंसा की। उन्होंने कामयाब बच्‍चों को मंगलवार को एक्स पर बधाई दी।

पुलिस कमिश्‍नर ने एक्स पर पोस्ट किया, "#यूपीएससी2024 परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए दिल्ली पुलिस परिवार के बच्चों और दोस्तों को बहुत-बहुत बधाई।"

दिल्ली पुलिस परिवार के सफल उम्मीदवारों में सृष्टि डबास शामिल हैं, जिन्होंने रैंक 6 हासिल की; रूपल राणा (रैंक 26), मनोज कुमार (रैंक 120), रिदम आनंद (रैंक 142), बुद्धि अखिल (रैंक 321), उदित कादियान (रैंक 375), और नमन जैन (रैंक 676)।

यूपीएससी ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजों की घोषणा की, जिसमें आदित्य श्रीवास्तव ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

यूपीएससी के अनुसार, कुल 180 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), 200 उम्मीदवारों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीसी) और 37 उम्मीदवारों को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए चुना गया है।

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का आईपीएस में हुआ चयन

देहरादून
 उत्तराखंड में मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित हुए, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज में 178वीं रैंक के साथ आईपीएस में उनका चयन हुआ है।

कुहू गर्ग ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज से की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की। कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं। कुहू ने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम किए हैं। इंटरनेशनल खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ. डी.के. सेन रहे हैं।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।