हनुमानगढ़.
हनुमानगढ़ टाउन थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने डंडों और लोहे के पाइप से 2 भाइयों पर जानलेवा हमला कर जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़ितों ने इस संबंध में टाउन पुलिस थाने में चार नामजद और 8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रवण कुमार पुत्र हेतराम बावरी ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को दोपहर वह, उसका भाई हनुमानप्रसाद और ताऊ का लड़का बाबूलाल अपने खेत से घर जा रहे थेै।
तभी रास्ते में महेन्द्र पुत्र फौजा रायसिख, करणी पुत्र मंगासिंह, उद्देश्य, आकाश धानक और 7 अन्य लोगों ने डंडे और लोहे की पाइप से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाइयों को काफी चोटें आई हैं। बाद में बदमाशों ने पिस्तौल दिखाते हुए दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां भी दीं। मारपीट में घायल दोनों भाइयों को टाउन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एससी-एसटी सेल के सीओ रणवीर साई मामले की जांच कर रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र
सपा शासन में थी दंगों की भरमार, लगता था कर्फ्यू, आज संस्कारों से मनाए जाते हैं त्योहार- अखिलेश पर संजय निषाद का हमला
बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह