कोरबा
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगई की है.
अचानक आये आंधी तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटी बड़ी घटना घटी. बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वालों में 27 वर्षीय कुमार और 35 वर्षीय नंद लाल यादव शामिल हैं. घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.
बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा गांव से सामाजिक कार्यक्रम में परिवार कोसगई गया था. बकरा भात कार्यक्रम के दौरान अचानक आंधी-तूफान शुरू होने पर परिवार के सदस्य पेड़ के नीचे जा रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सदस्य आ गए. संबंधित थाना को घटना की सूचना दी गई है.

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
सुशासन तिहार: सरोधी में महिला स्व सहायता समूह ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्थानीय उत्पादों की टोकरी