नई व्यवस्था : क्लास दसवीं और बारहवीं पास न कर पाने वाले छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे

 नईदिल्ली

बोर्ड एग्जाम पास न कर पाने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है. अब उन्हें फेल होने की स्थिति में फिर से स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा और नियमित छात्र ही माना जाएगा. इनके लिए अलग से खास व्यवस्थाएं की जाएंगी और रेग्यूलर स्टूडेंट की ही तरह क्लास अटेंड करने को मिलेगी. शिक्षा मंत्रालय इस बारे में विचार कर रहा है. इससे फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ देने वाले छात्रों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है.

क्या है योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इस बारे में नियम ला सकता है और ये नियम सभी राज्यों के लिए होगा. इसके तहत दसवीं या बारहवीं में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को रेग्यूलर स्टूडेंट के तौर पर ही स्कूल में एमडिशन मिलेगा और उन्हें सामान्य छात्र की ही तरह सुविधाएं मिलेंगी नाकि एक्स-स्टूडेंट की तरह.

फिर से मिलेगा मौका

इस व्यवस्था की सबसे खास बात ये है कि जब ये स्टूडेंट अगले साल परीक्षा पास कर लेते हैं तो इनके सर्टिफिकेट पर कहीं ये नहीं लिखा होगा कि उन्होंने दूसरे प्रयास में एग्जाम क्लियर किया है या वे एक साल फेल हो चुके हैं. इससे फेल होने पर पढ़ाई छोड़ देने वाले छात्रों की संख्या में कमी आने की आशा है.

12वीं तक रखी जाएगी नजर

एजुकेशन मिनिस्ट्री की योजना है कि जब कोई छात्र स्कूल में एडमिशन ले तो 12वीं तक उस पर नजर रखी जाए. वो पढ़ाई बीच में तो नहीं छोड़ रहा ये देखा जाए. हालांकि जो छात्र फेल होने के बाद नियमित स्टूडेंट के तौर पर स्कूल नहीं आना चाहते वे ओपेन स्कूल जैसे ऑप्शन को भी चुन सकते हैं.

क्या है इस फैसले के पीछे वजह

एजुकेशन मिनिस्ट्री ने पाया कि हर साल करीब 46 लाख स्टूडेंट दसवीं और बारहवीं में फेल होते हैं. इनमें से अधिकांश पढ़ाई छोड़ देते हैं. रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 में फेल होने वाले 55 फीसदी स्टूडेंट्स ने कहीं भी दाखिला नहीं लिया. इन स्टूडेंट्स ने या तो पढ़ाई छोड़ दी या दूसरे कामों में लग गए.

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।