भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेवाड़ का जीवन भारतीय समाज और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनहोंने मेवाड़ राजवंश की समृद्धशाली विरासत को आजीवन पूर्ण गरिमा के साथ संजोए रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मेवाड़ की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजन के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की है।

More Stories
MP के 70 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवाएं समाप्त करने का आदेश वापस
पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला प्रमुख क्षेत्र: प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी
इंदौर में जायका वित्त पोषित एम पी ट्रांसको परियोजनाओं का निरीक्षण