आगरा
आगरा के कागारौल कस्बा में रविवार सुबह फिर से पथराव हो गया। सुबह-सुबह अचानक हुए पथराव से कस्बा में भगदड़ का माहौल बन गया। व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। 10-15 मिनट चले पथराव से कागारौल जगनेर मार्ग पर भगदड़ का माहौल बन गया। इस दौरान वाहनों का आवागमन भी रुक गया।
शनिवार देर शाम को लगभग 8:00 बजे मस्जिद में निर्माण कार्य को लेकर मुस्लिम समाज से दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। पुलिस ने रात में ही तकरीबन 10 से 12 लोगों को उठाकर थाने पर बंद कर दिया था।
प्रकरण ने रविवार सुबह फिर तूल पकड़ लिया। फिर से तकरार हो गई और रविवार सुबह कागारौल जगनेर मार्ग थाने से 200 मीटर की दूरी पर 10 से 15 मिनट तक पथराव होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग खड़े हुए।
उपद्रवियों की पुलिस गली-गली में तलाश कर रही है। कागारौल जगनेर मार्ग पर भयभीत दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए हैं। भय के कारण दुकानदार दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। लगातार हुए पथराव से पुलिस की लचर क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहें हैं।

More Stories
सीएम योगी का बड़ा तोहफा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी-यूनिफॉर्म, बीमा और आयुष्मान कार्ड
19 मार्च से इस घाट पर गूंजेगी भव्य गंगा आरती, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतज़ाम
पिता चपरासी, बेटी ने क्रैक किया UPSC एग्जाम, 113वीं रैंक से रचा इतिहास