मुंबई
सलमान खान की पिता सलीम खान के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में सलमान एक ग्रे टी शर्ट में दिखाई दे रहे हैं जो कि थोड़ी सी फटी हुई है।
अपने पहनावे की वजह से सलमान खान चर्चा में हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में भाईजान अपने घर पर दिखाई रहे हैं और उन्होंने एक टी शर्ट पहन रखी है जो कि थोड़ी सी फटी हुई दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान भी दिख रहे हैं।
लुक देख फैंस हैरान
सलमान खान को इस तरह के लुक में देख फैन्स हैरान हो गए हैं। इस तस्वीर में सलमान की सफेद दाढ़ी भी दिख रही है। सलमान को देखकर साफ लग रहा था कि उस समय उन्होंने अपने सबसे आरामदायक कपड़े पहने हुए है। सलमान खान का ये लुक देखकर सभी हैरान हैं।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनकी कई फिल्में लाइन से लगी हुई हैं। वो मूवी 'बुल' के साथ-साथ 'टाइगर वर्सेस पठान' और 'किक 2' जैसी मूवीज पर भी काम कर रहे हैं।

More Stories
गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को कमाई में पछाड़ा
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 600 करोड़ पार