जांजगीर-चाम्पा.
छत्तीसगढ़ के देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां दोस्तों के साथ आया एक युवक पानी में डूब गया है. घटना की सूचना के बाद पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची है. गोताखोर की टीम युवक की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, पानी में डूबना वाला युवक बनारी गांव का बताया जा रहा है. वह अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने के लिए बलौदा ब्लॉक के देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया. मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक को बचाने में जुट गई है.

More Stories
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति