खंडवा
तेज रफ्तार ट्राले और बोलरों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा पुनासा रोड पर देर रात सुलगांव के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया और पुलिस को भी घेरा।
बोलेरो कार क्रमांक एमपी 08-टी-2524 कार गुना रजिस्टर्ड है। बताया जाता है कि कार में पुनासा के पास ग्राम गोराड़िया का परिवार बैठा हुआ था। परिवार की एक महिला ने किसी कारण से घर में जहर पी लिया था। उसे कार से सनावद अस्पताल लेकर जा रहे थे।
टक्कर के बाद सड़क से नीचे उतर गई कार
कार में महिला सहित करीब सात लोग सवार थे। वहीं ढाला क्रमांक एमपी 08-जेडएफ-2278 सनावद से पुनासा की और जा रहा था। सुलगांव के पास पेट्रोल पंप के सामने (सनावद तरफ) ट्राले से आमने सामने की टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई। वहीं ट्राला भी सड़क पर आड़ा हो गया।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई। बताया जा रहा है कि कार पर मप्र शासन लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों का उपचार जारी है।

More Stories
बड़ी सरकारी भर्ती 2026: 1500+ पदों पर सीधी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू—योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी
नहाती नाबालिग छात्रा का VIDEO बनाने वाला पटवारी गिरफ्तार, बाथरूम की जाली से की थी रिकॉर्डिंग
जिला कांग्रेस ने मनाई सिवनी , भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि