धमतरी
शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 (NH-30) पर कुरूद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी अंतर्गत कोड़ेबोड़ गांव के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिरेझर चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने कोड़ेबोड़ गांव के पास पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में महिला की मौत, चार घायल
बता दें कि इस सड़क दुर्घटना में कार सवार संध्या देवांगन (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बिरेझर चौकी पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

More Stories
आपत्तिजनक फोटो वायरल, IPS रतन लाल डांगी निलंबित, सरकार की सख्त कार्रवाई
अंजलि मुंडा का ऐतिहासिक कारनामा, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में जीता पहला महिला स्वर्ण
कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक