नारायणपुर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया. यह घटना जिले मके तोयामेटा के जंगल हुई जहां नक्सलियों ने आईडी प्लांट कर रखे थे, जिसकी चपेट में आने से जवान बुरी तरह जख्मी हो गया है. घायल जवान को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक आज नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना से जिला सुरक्षा बल और DRG की संयुक्त टीम रोड सुरक्षा ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान दोपहर लगभग 2 बजे तोयमेटा व कवानार के बीच जंगल में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का 1 जवान घायल हो गया है. फिलहाल घायल जवान की हालात खतरे से बाहर बताई जा रहे रही है.

More Stories
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्योगों की जिम्मेदारी: संभागायुक्त