भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में बोरवेल में गिरे बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 'रीवा जिले के मनिका गांव में एक बालक सूखे बोरवेल में खेलते खेलते गिर गया, ये बहुत ही दुःख की बात है।'
उन्होंने कहा कि हमने रेस्क्यू के लिए वहां टीम लगाई हुई है, लेकिन बारिश होने से मिट्टी गीली होने के कारण काफी कठिनाई आ रही है। प्रशासन पूरी ताकत के साथ हमारे बालक को बचाएगा, इस संबंध में जो भी जरूरत पड़ेगी वो सब करेंगे। हमारे विधायक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर हैं। कलेक्टर, एसपी से मेरी बात हुई है।'
सीएम ने बताया कि रेस्क्यू टीम लगी हुई है, उम्मीद करेंगे कि हम सब मिलकर सफल हों। डॉ यादव ने कहा कि मैंने प्रशासन को पहले भी निर्देश दिए हैं। पुनः निर्देश दे रहा हूं कि किसी भी क्षेत्र में अगर खुले हुए बोरवेल हों तो उनको तुरंत बंद कराएं। खासकर ऐसे सूखे बोरवेल जिनमें पानी नहीं आता…इससे जिंदगी का बहुत बड़ा नुकसान होता है। इससे बचना चाहिए। हम उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय में ऐसी घटना न हो।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन