भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिन्दवीं स्वराज के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सच्चे अर्थों में शिवाजी महाराज ने भारत में धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों के आधार पर सुशासन की स्थापना की थी। मां भारती के प्रति उनकी निष्ठा, त्याग और बलिदान से देशवासियों को अनंत काल तक प्रेरणा मिलती रहेगी।

More Stories
गोवा में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ किया संवाद
नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहते थे स्व. बाबूजी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तीन दिवसीय फॉरेंसिक, वैज्ञानिक एवं डिजिटल विवेचना प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन भौतिकी, रसायन, विष विज्ञान, डीएनए, क्राइम सीन किट एवं बैलिस्टिक्स साक्ष्य प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण