MP Board रिजल्ट की Date का ऐलान जल्द, परीक्षाफल की तैयारियों में जुट MPBSE

भोपाल

 एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 को लेकर मध्य प्रदेश के 17 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10) एवं हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा अगले सप्ताह के दौरान किए जाने की पूरी संभावना है। MPBSE से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉपियों की जांच का काम 10 अप्रैल को पूरा किया जा चुका है और इसके बाद परीक्षाफल (MP Board Exam 10th 12th Results 2024) तैयार किया जा रहा है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षाओं के परिणाम (MP Board 10th 12th Results 2024) जल्द ही घोषित किया जाएगा। घोषणा की तारीख व समय को लेकर अधिसूचना MPSBE द्वारा जारी की जाएगी। साथ ही, इस अधिसूचना में बोर्ड द्वारा परीक्षाफल देखे जाने के माध्यमों (वेबसाइट, SMS, आदि) की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी। परीक्षाफल घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थी इन माध्यमों से अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक (Mark Sheet) देख और प्रिंट कर सकेंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12 के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 17 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।