राजस्थान
राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बदलाव देखने को मिलेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 18 से 20 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।
बारिश को लेकर चेतावनी जारी
राजस्थान के उत्तर क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। 17 से 20 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।
सीकर में मौसम का हाल
फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही सीकर में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
फतेहपुर: अधिकतम 29.5°C, न्यूनतम 5.5°C
सीकर: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 6.7°C
शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी महसूस की गई। शाम के समय भी मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना रहा।
राजस्थान में 16 से 20 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान
16 फरवरी: आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शुष्क मौसम की संभावना।
17 फरवरी: मौसम में बदलाव रहेगा, बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम।
18 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
19 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश जारी रहने की संभावना।
20 फरवरी: कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

More Stories
जयपुर में 9 मार्च को ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम, महिला जनसुनवाई में सुनी जाएंगी शिकायतें
कानून मंत्री के हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
यूपी बना भरोसे की पहचान, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: CM योगी