भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने प्रदेशवासियों को विश्व दलहन दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि विश्व दलहन दिवस तुअर, मूसर, चना, मटर, मूंग, उड़द आदि दालों के महत्व और फायदों को दर्शाता है। यह प्रतिवर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दालें बहुत लाभकारी होती हैं। दालों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन और मिनरल सहित कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अपने भोजन में दालों का उपयोग करके जीवन शैली को स्वस्थ बनाया जा सकता है। प्रदेश में दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रदेश में सोयाबीन, मसूर, उड़द का क्षेत्राच्छादन देश में सर्वाधिक है।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर