अलवर.
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज बहरोड़ क्षेत्र के तक्षशिला स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी भाषा, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री यादव ने हिंदी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि निजी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के नाम पर अधिक फीस तो लेते हैं, लेकिन उन्हें छात्रों को अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करना भी सिखाना चाहिए।
बच्चों और अभिभावकों से संवाद के दौरान हिंदी का उपयोग करें। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाषा के प्रति सम्मान का भाव विकसित होगा। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से संचालित लाइब्रेरी में बच्चों और उनके माता-पिता के साथ हिंदी में बातचीत कर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए कहा कि यह नीति छात्रों को नई दिशा प्रदान करती है और इसे सभी को समझना चाहिए। उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और नवीन सोच को बढ़ावा देना है। यह डिजाइन मानसिकता और कम्प्यूटेशनल सोच जैसे कौशल विकसित करने में सहायक है। उन्होंने शिक्षा के लिए सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने “खेलो इंडिया” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर में सांसद खेल उत्सव का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बहरोड़ के मांचल ग्राम पंचायत में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अशोक गहलोत ईआरसीपी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं कर पाए लेकिन भजनलाल सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य कर यह साबित किया है कि जमीन से जुड़ा व्यक्ति विकास को प्राथमिकता देता है। कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव, एडवोकेट बस्तीराम यादव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव, सरपंच ओमप्रकाश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर
यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी
CM योगी का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट से गायब हुए एक करोड़ से ज्यादा हिंदू मतदाताओं के नाम