बीजापुर
कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विवादित बोल ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है। बीजापुर के कुटरू में आम सभा के दौरान लखमा का पुलिस वालों को तीर धनुष से मार भगाओ वाला बयान इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है।
लखमा के इस विवादित बोल पर अब भाजपा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह ने लखमा के बयान को अलोकतांत्रिक ठहराया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्यशी के इस बयान से साफ हो गया है, कि नक्सली और कांग्रेस की विचार एक जैसी है। कवासी लखमा कभी शराब पीकर नाचने, मारो पीटो जैसा बयान देते हैं, अब तो उन्होंने हद पार कर दी है। भरी सभा में बेबाक कहते हैं कि पुलिस वालों को तीर धनुष से लैस होकर मार भगाओ।
संविधान के खिलाफ उकसाने का आरोप
अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उनके प्रत्याशी बस्तर की जनता को सिर्फ और सिर्फ बरगलाने का काम कर रहे हैं। एक ओर लखमा अपने बेटे के लिए सांसद का टिकट मांगते हैं दूसरी ओर जनता को संविधान के खिलाफ जाने उकसा रहे हैं। इससे उनकी मंशा साफ है कि अपने बेटे को सांसद देखना चाहते हैं, यहां की जनता को जेल में कैद करना चाहते हैं।

More Stories
बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर
प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण