बीकानेर.
महाजन के आर्मी नॉर्थ कैंप में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देर रात की है। मृतक सैनिक की पहचान महाराष्ट्र निवासी संतोष पंवार के रूप में हुई है। सैनिक का शव महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारी और अन्य जवान अस्पताल पहुंचे। संतोष पंवार की पोस्टिंग करीब 8 महीने पहले हुई थी।
वे महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तैनात थे। बुधवार शाम को वे कैंप से अपने कमरे में चले गए। इस दौरान कई देर तक कमरा बंद रहा। संतोष के साथियों को शक हुआ तो कमरे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कई देर तक दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन जब गेट नहीं खोला वे उसे तोड़कर अंदर गए। जहां कमरे में वे फंदे से लटके हुए मिले। सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

More Stories
स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार
योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर
कौशल विकास मिशन और आईआईए के बीच हुआ एमओयू, युवाओं को मिलेगा इंडस्ट्री का सीधा एक्सपोजर