MP Board कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह घोषित कर सकता है

भोपाल
 कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है। इसके बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होंगे। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

पिछले साल कब जारी हुए थे परिणाम?

बता दें कि पिछले साल 15 मई को 5वीं और 8वीं के परिणाम एक साथ जारी किए गए थे। हालांकि इस बार परिणाम कब घोषित होंगे इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कक्षा 5वीं के 11,79,883 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, 82.27% छात्र पास हुए थे। वहीं कक्षा 8वीं के 10,66,405 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 76.09% छात्र ही परीक्षा पास कर पाए थे।

  •     कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम चेक के लिए छात्रों को रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।
  •     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  •     होमपेज पर 5वीं या 8वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  •     अपना Roll Number और Application Number दर्ज करें।
  •     स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  •     भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर अपडेट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कुछ दिनों में घोषित हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। बोर्ड इस सप्ताह या अगले हफ्ते परिणाम घोषित कर सकता है। पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुए थे। 5 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यकन को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन अब तक बोर्ड ने इस संबंध कोई जानकारी नहीं दी है। परिणामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी। छात्र mpresults.nic. पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

नतीजे 10 दिनों के भीतर

इसके साथ ही MPBSE के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाने के बाद 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल (MP Board 10th, 12th Results 2024) तैयार किया जाएगा। इस कार्य में 10 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है तो एमपी बोर्ड हाई स्कूल तथा हायर सेकेंड्री के परिणामों की घोषणा 20 अप्रैल 2024 तक कर सकता है।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (MPBSE 10th, 12th Results 2024) तैयार कर लेने के बाद नतीजे जारी करने की तिथि व समय (Date and Time) का औपचारिक तौर पर ऐलान करेगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा एक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसे स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर देख सकेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

दूसरी तरफ, MPBSE हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट्स की निर्धारित तिथि व समय पर घोषणा के बाद परीक्षाफल देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mpreuslts.nic.in पर करेगा। स्टूडेंट्स इन लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर की डिटेल भरकर सबमिट करके परिणाम MP Board 10th, 12th Results 2024) देख सकेंगे।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।