धार
शहर के समीप संकट मोचन श्री आहु पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पर शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा पर विशेष और दुर्लभ संयोग से मनाई गई खास तौर पर पूर्णिमा तिथियों को बेहद शुभ माना जाता है इस दिन की गई भगवान की आराधना से सभी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है पूर्णिमा उत्सव तीर्थ स्थलों पर मनाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
सुख शांति हेतु महा शांति धारा भगवान पार्श्वनाथ के मस्तक पर की गई जिसका लाभ इंदौर की दीपा पारस जैन शास्त्री व धार के राकेश आशु गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ
मानव कल्याण हेतु संकट हरण श्री पार्श्वनाथ विधान हुआ जिसका लाभ इंदौर की वर्षा मनीष पाटनी , रितु दर्पण पाटोदी को मिला विश्व में सुख शांति हेतु हवन हुकुम कासलीवाल पवन जैन गंगवाल ने किया महा आरती का पुण्य राधा महेंद्र सिलोदा परिवार को प्राप्त हुआ इस अवसर पर इंदौर की ब्रह्मचारी बहन कुसुम दीदी रंजना दीदी भी उपस्थित थे महिला महासमिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती उषा गंगवाल का सम्मान व यात्रियों का बहुमान अनुपम जैन प्रीतम जैन ने किया संपूर्ण धार्मिक क्रियाएं सुरेंद्र जैन व सुशीला जैन ने कराई जानकारी पारस जैन गंगवाल ने दी।

More Stories
प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली
पति की हत्या कर रो-रोकर पत्नी ने किया ड्रामा, वायरल हुआ ‘कातिल’ बीवी का वीडियो
पोषण पखवाड़ा अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन