नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI पिंक बॉल वॉर्मअप मैच के पहले दिन का खेल रद्द हो गया है। बारिश के कहर के चलते पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया। हालांकि दूसरे दिन दोनों टीमें 50-50 ओवर का मैच खेलने को राजी हो गई है जिसका अपडेट बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर दिया है। इसी के साथ बीसीसीआई ने यह भी अपडेट दिया है कि दूसरे दिन का खेल कब शुरू होगा और टॉस किस समय होगा। बता दें, इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। आगामी टेस्ट की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारत के लिए यह मैच प्रैक्टिस जरूरी है।
बीसीसीआई के पोस्ट के अनुसार, “पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है और कल (रविवार) सुबह 9:10 बजे खेल फिर से शुरू होगा। सुबह 8:40 बजे टॉस होगा। टीमों ने प्रत्येक पक्ष के लिए 50 ओवर खेलने पर सहमति जताई है।”
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबानों को 295 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई थी। यह सेना देशों में भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इस टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह ने की थी। दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पर्थ टेस्ट मिस करने वाले नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कंडिशन में ढलने के लिए रोहित के लिए प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ यह वॉर्मअप मैच काफी अहम है। इसी प्रैक्टिस में टीम इंडिया अपना बैटिंग ऑर्ड भी सेट करने में मदद मिलेगी।

More Stories
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल