जयपुर।
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें अवगत करवाया कि राजस्थान में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों के संपादन के लिए आवश्यक पर्यावरण स्वीकृति हेतु केंद्र सरकार को भिजवाए गए प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए स्वीकृति दिलवाने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने जल्द त्वरित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्ण देवी से मुलाकात कर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संबंधित राज्य सरकार की विभिन्न मांगों एवं विषयों पर सार्थक चर्चा की। केंद्रीय मंत्री द्वारा केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया।

More Stories
राजधानी लखनऊ में दानिश आजाद अंसारी ने दिया समाजवादी पार्टी को जवाब, कुंवर बासित अली के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
योगी सरकार की बड़ी पहल: सर्वोदय विद्यालयों के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मिलेगा हुनर
मंदिर में प्रसादी करना पड़ा भारी! उदयपुर में परिवार का सामाजिक बहिष्कार, 1.51 लाख जुर्माने का आरोप