मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के तहत किसानों के लिए बेहतरीन सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले के 25 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए आधुनिक और सुविधाजनक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी किसानों ने सराहना की है।
धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता और सुगमता के लिए सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक मशीन, और इलेक्ट्रॉनिक तराजू की व्यवस्था की गई है। इन तकनीकी उपायों ने केवल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है, बल्कि किसानों का समय भी बचाया है। धान बिक्री के बाद किसानों को उनकी राशि 72 घंटे के भीतर उनके खातों में जमा की जा रही है, जिससे किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल है। अब तक जिले के 25 उपार्जन केंद्रों में 12,927.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

More Stories
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्योगों की जिम्मेदारी: संभागायुक्त